सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरे ट्रक को किया जब्त; वाहन चालक गिरफ्तार

सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरे ट्रक को किया जब्त; वाहन चालक गिरफ्तार

सतना, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के सतना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सतना पुलिस ने मवेशियों से भरा वाहन जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस ट्रक से पुलिस ने 27 मवेशियों को बरामद किया है। जिसमें 10 भैंस और 17 पड़वा शामिल है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें – संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में मैहर के टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि बदेरा की तरफ से एक ट्रक में मवेशी लोड कर मैहर के रास्ते सतना ले जाए जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही उनकी पूरी टीम एक्टिव हो गई और एएसआई रणजीत सिंह और आरक्षक जय बागरी व संजय तिवारी ने बाइपास पुल सरला नगर के पास ट्रक को रोक कर जांच की। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर वाहन के ड्राइवर से पुछताछ की गई। जिसमें वो सही जानकारी देने और कागजात पेश करने के बजाय गोलमोल जवाब देने लगा। इस व्यवहार के बाद पुलिस ने बिना देरी किए हुए तत्काल की गई।

यह भी पढ़ें – थाने में नींद की गोलियां खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज

ट्रक से 27 मवेशी समेत वाहन को बरामद कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि मवेशियों के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। साथ ही, वाहन चालक को भी मौके से ही मवेशियों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। जिससे कड़ाई से पुछताछ की जा रही है। इस दौरान आरोपी ने बताया कि ट्रक रजा खान के नाम पर रजिस्टर्ड है जो कि सतना जिले के रहने वाले है। वहीं, पुलिस ने वाहन के मालिक और वाहन चालक दोनों के खिलाफ 11 डी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, टीआई ने मवेशियों के चारा-पानी का इंतजाम कर दिया है।

यह भी पढ़ें – 25 राज्यों के एनजीओ के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया पौधारोपण  

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews