MP News: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, आबकारी अधिकारी समेत 2 निलंबित, 8 को नोटिस

MP NEWS

हरदा, डेस्क रिपोर्ट।MP News. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा और श्योपुर जिले में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एक तरफ हरदा में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित दो को निलंबित (Suspended) और चार को नोटिस जारी किया गया है। वही दूसरी तरफ श्योपुर में एलडीएम, जनपद सीईओ सहित चार उपयंत्रियों को नोटिस जारी किए गए है।

Micromax In 2C जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 6GB स्टॉरिज और 5000mah बैटरी, कीमत ₹9000 से भी कम! 

पहला मामला हरदा के खिरकिया तहसील के सोनपुरा गांव का है। यहां अवैध शराब पकडने गए आबकारी विभाग के अमले की गाड़ी से  एक बालक की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और भीड़ को शांत करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आबकारी अधिकारी ने आबकारी विभाग (Excise Department) के 5 कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की।

इसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी खिरकिया वृत्त प्रभारी छन्नाालाल मधुकर और हेड कांस्टेबल डीपी मांझी को निलंबित कर दिया। वहीं तीन नगर सैनिक मुकेश यादव, ओमप्रकाश चंदेवा, गंगाराम भैसारे और आबकारी विभाग के एक आरक्षक कृष्ण कुमार शौर्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक कारण नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा श्योपुर अपर कलेक्टर (Sheopur Additional Collector)टीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में कम प्रगति पाए जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। इसमें संस्थागत वित्त से संबंधित शिकायतों के लिए एलडीएम सुधीर गुप्ता के बैठक से अनुपस्थित रहने तथा शिकायतों का निराकरण नही करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। वही सीईओ जनपद विजयपुर बलवीर कुशवाह, बिजली विभाग के एल-1 स्तर के अधिकारी, उपयंत्री लोकेन्द्र सिंह, तुलसीराम सल्लाम, मिलनराज एवं राजकुमार दुबे को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews