Lok Sabha Election 2024 : सीएम डॉ मोहन यादव का राहुल गांधी की यात्रा पर तंज, बोले- “आगे आगे भाई साहब, पीछे पीछे फुलस्टॉप”

CM Mohan Yadav Sidhi

Lok Sabha Election 2024 : आज से चुनावी रण का शंखनाद हो गया, देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा , पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा जिसके लिए आज से निर्वाचन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई, पहले चरण में मप्र की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सीधी पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन फॉर्म भरवाया, उन्होंने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और राहुल गांधी की यात्रा पर भी तंज कसा।

MP में पहले चरण में 19 अप्रैल को इन 5 सीटों पर होगा मतदान 

मध्य प्रदेश में कुल चार चरणों में मतदान होगा, पहले चरण में 5 लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए मतदान होगा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ मंत्री प्रह्लाद पटेल के साथ सीधी पहुंचे और उन्होंने वहां कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन दाखिल कराया ।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक रोड शो में हिस्सा लिया और एक सभा को संबोधित किया, उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि हम सबको राजेश मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाकर पीएम मोदी के “अबकी बार 400 पार” के नारे के संकल्प को साकार करना है, सीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

मोहन यादव ने कहा कि कहावत है कि पूत के पाँव पालने में दिखाई देते हैं, अभी से कांग्रेस की ये हालत है , उनके नेता चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते, हम तो कह रहे हैं मैदान में आओ, लेकिन नहीं आ रहे।  उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी पद यात्रा पर तंज किया, मोहन यादव ने कहा कांग्रेस के नेता ने पद यात्रा की, लोग कह रहे हैं वो पद यात्रा नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा है, जहाँ जहाँ से यात्रा निकली नेता कांग्रेस छोड़ते चले गये , हालत ये हो गई कि ” आगे आगे भाई साहब , पीछे पीछे फुलस्टॉप” कुछ पता ही नहीं चल रहा क्या हो रहा हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews