Swachh Survekshan Awards : इंदौर ने लगाया स्वच्छता का छक्का, 100 से अधिक स्वच्छ शहरों वाला राज्य बना एमपी

indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर ने (Indore) एक बार फिर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 (Swachh Survekshan Awards) में इतिहास रचा है। एक बार फिर इंदौर सबसे स्वच्छ शहर के लिए नंबर वन बना है। जिस दिन का सबको इंतजार था वो दिन आज आ ही गया। इंदौर शहर ने स्वच्छता में छक्का लगा ही दिया। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश को 100 से अधिक शहरों वाले देश के सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार हासिल किया है।

Must Read : छोटी सी कहानी से Amitabh Bachchan ने सिखाई बड़ी बात, वायरल हुआ वीडियो

Swachh Survekshan, indore

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में हर साल मध्यप्रदेश नंबर वन रहा है। ऐसे में इस साल भी मध्यप्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं इस स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर को स्वच्छता में श्रेष्ठता के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मान से पुरस्कृत किया है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा नई दिल्ली में बीते दिन स्वच्छता लीग के विजेता नगरीय निकायों खजुराहो और उज्जैन को सम्मान दिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय इंदौर, बड़ौनी, भोपाल, छिंदवाड़ा, खुरई, महू केंट, मुंगावली, औबेदुल्लागंज, पेटलावद, फूफकला और उज्जैन को भी नागरिक की संतुष्टि के साथ दूसरी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाने वाला है।

Must Read : Indore : इंदौर के साथ 11 निकायों का आज होगा सम्मान, ढोल ताशो के साथ मनेगा पंडालों में “जश्न ए गरबा”

इससे पहले भी 2017 में प्रदेश को देश के चौथे स्वच्छ राज्य के लिए सम्मानित किया गया था। उसके बाद ये तीसरे स्थान पर 2022 में आ गया। ऐसे में प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं इसके अलावा भी सुरक्षा चैलेंज में प्रदेश के इंदौर, भोपाल और उज्जैन को खास सम्मान दिया गया। साथ ही इन जिलों द्वारा स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कार्य करने पर और लक्ष्य निर्धारिक करके कार्य करने पर सम्मान भी दिया गया।

सीएम शिवराज ने दी बधाई – 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews