Swachh Survekshan : आज 200 शहरों को इंदौर निगमायुक्त बताएंगी स्वच्छता का मूलमंत्र, ऐसे देख सकते हैं लाइव प्रसारण

Swachh Survekshan, indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर (Indore) स्वच्छता में सबसे नंबर वन पर है। ऐसे में एक बार फिर इंदौर स्वच्छता (Swachh Survekshan) में छक्का लगाने की पूरी तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा दिल्ली में गुरुवार यानी आज के दिन देश भर के स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लिया जा रहा है। ऐसे में आज स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल हो रहे 200 से ज्यादा शहरों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इंदौर की निगम आयुक्त द्वारा 5 बार स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन आने का मंत्र बताया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, आज स्वच्छ अमृत महोत्सव के चलते दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले स्वच्छ शहर संवाद कार्यक्रम की कार्यशाला में निगमायुक्त प्रतिभा पाल देश भर से ‘छह बिन सेग्रिगेशन” व ‘गीले कचरे से बायो सीएनजी” बनाने के फार्मूले को साझा करने वाली है। खास बात यह है कि अब तक देश के 600 से ज्यादा नगरीय निकाय और विदेश से आए लोगों को इसके बारे में बताया जा चुका है। लेकिन ऐसा यह पहला मौका है जब निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा दिल्ली के मंच से करीब दो सौ से ज्यादा शहर को इंदौर में जन्मे स्वच्छता के मूल मंत्र को बताने वाली है।

Must Read : Indore : गरबा पंडाल में मुस्लिम युवकों द्वारा बनाई जा रही थी लड़कियों की फोटो-वीडियो, भेजा जेल

Swachh Survekshan का लाइव प्रसारण – 

इसका ऑनलाइन प्रसारण अगर आप देखना चाहते हैं तो वह आप यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस कार्यक्रम में निगम आयुक्त द्वारा 200 शहरों को बताया जाएगा कि किस तरह से वह ना सर कचरे का सर दर्द कम कर सकते हैं, बल्कि इससे कमाई भी कर सकते हैं। दरअसल अभी तक कई शहर स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए अपनी जेब से खर्चा कर रहे हैं। लेकिन इंदौर शहर कचरे से कमाई कर रहा है। इसलिए आज निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा 200 शहरों को इंदौर की स्वच्छता का मूल मंत्र बताया जाएगा। साथ ही किस तरीके से कमाई की जा सकती है उसका भी फार्मूला बताया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews