Pravasi Bharatiya Divas: भोपाल के लिए रवाना हुई महापौर के साथ पार्षदों की टीम

Pravasi Bharatiya Divas

Pravasi Bharatiya Divas: इंदौर में जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। ऐसे में इंदौर प्रशासन भी जोरों शोरों से इसकी तैयारियां और प्रचार करने में लगा हुआ है। आज ही बैठक के संदेश को प्रसारित करने के लिए इंदौर नगर निगम के संपूर्ण पार्षदों की एक टीम राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुई है।

उम्मीद लगाई जा रही है कि इन आयोजनों से शहर, राज्य तथा देश के विकास को गति मिलेगी। साथ ही युवाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। खास बात ये है कि इस बैठक के जरिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इतना ही नहीं योजनाओं को किस तरह रखा जाए इसका प्रशिक्षण भी देंगे।

जी-20 की अध्यक्षता से आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत –

इसके अलावा आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्था के सभागृह में 12 वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया है। इसको लेकर डॉ जयंतीलाल भंडारी द्वारा बताया गया है कि निश्चित तौर से साल 2023 में भारत के लिए जी-20 की अध्यक्षता आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

जिसकी वजह से विदेशी निवेश निर्यात विनिर्माण विदेशी पर्यटन रोजगार और अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। खास बात यह है कि भारत आर्थिक महाशक्ति कहला सकेगा। बता दे, सम्मेलन में भारतीय ग्राहक संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे कार्यकर्ताओं और उपभोक्ता आयोग में काम करने वाले अधिवक्ताओं के द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews