आज आएंगे मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे, सुबह 9:00 बजे से आएंगे रुझान

कुछ ही देर में विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुबह 9:00 बजे से उपचुनाव के रुझान आना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि विजयपुर में 11 और बुधनी में 20 उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ा गया है।
आज आएंगे मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे, सुबह 9:00 बजे से आएंगे रुझान

आज मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आना है। इसके लिए कुछ ही देर में काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह 9:00 बजे तक उपचुनाव के रूझान सामने आ सकते हैं। विजयपुर में 21 राउंड में वोटो की गिनती की जाएगी। जबकि बुधनी में 13 राउंड में वोटो की गिनती होगी। जानकारी के मुताबिक पहले बुधनी विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट सामने आ जाएगा।

बता दें कि 20 उम्मीदवारों ने बुधनी में चुनाव लड़ा है। जबकि 11 उम्मीदवार ने विजयपुर से चुनाव लड़ा है। आज विजयपुर में भाजपा और कांग्रेस का कड़ा मुकाबला हो सकता है। दरअसल विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे सकती है। जबकि बुधनी पर नजर जाली जाए तो यहां भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल चुनाव लड़ रहे।

किन के बीच है मुकाबला?

जानकारी दे दें कि यह बुधनी की वह सीट है जिसपर शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव लड़ा था। सांसद चुने जाने के बाद बुधनी की यह सीट खाली है। जबकि विजयपुर सीट पर नजर डाली जाए तो, यहां से रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद और विधायक पद से इस्तीफा दे देने के चलते सीट खाली है। बता दें कि इससे पहले 13 नवंबर को विजयपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया संपूर्ण कि गई थी।

काउंटिंग प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से शुरू की जा सकती है

वहीं आज शिवपुरी के पॉलीटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग की प्रक्रिया की जाएगी। काउंटिंग प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से शुरू की जा सकती है। लगभग 16 टेबलों पर 21 राउंड में प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसके लिए पहले डाक मत पत्रों की काउंटिंग की जाएगी। वहीं सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर नजर डाले तो शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर में काउंटिंग की प्रक्रिया की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह काउंटिंग की प्रक्रिया 14-14 टेबलों पर की जाएगी। हालांकि एक टेबल पोस्ट बैलेट की गिनती के लिए रिजर्व रखी जाती है। सीहोर की काउंटिंग प्रक्रिया 13 राउंड में पूरी की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews