रेडियो कॉलोनी में एसडीएम के बंगले पर हुई चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

रेडियो कॉलोनी में एसडीएम के बंगले पर हुई चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

Theft happened at SDM’s bungalow: रविवार रात्रि 3 बजे रेडियो कॉलोनी में रहने वाले झाबुआ क्षेत्र के एसडीएम के बंगले पर एक चोरी की वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार गेट पर मौजूद चौकीदार की नींद लग जाने से यह घटना घटी है। दरअसल बदमाश द्वारा बंगला का दरवाजा तोड़कर सामान चुराया गया है  और फिर वह फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिरों के सहारे और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा है।

एसडीएम पहले इंदौर में पदस्थ थे:

मामले में जानकारी देते हुए संयोगितागंज थाने के एसआई सत्यजीत चौहान ने बताया कि -“यह घटना शुक्रवार रात 3 बजे झाबुआ में पदस्थ एसडीएम अक्षय मरकाम के बंगले की है। जो की बंगला रेडियो कॉलोनी में स्थित है। हालांकि एसडीएम पहले इंदौर में पदस्थ थे, इसलिए इंदौर में उनको यह बंगला अलॉट हुआ था। लेकिन अब उनका ट्रांसफर हो चूका हैं। इसलिए बंगले में कोई नहीं रहता है। रात्रि में, बंगले के बाहर एक चौकीदार था, जिसकी नींद लग गई। जिसके बाद यह घटना घटी है।”

जानकारी मिलते ही पुलिस ने सर्चिंग शुरू की और इसके बाद cctv फुटेज के आधार पर साहिल पिता जीतू बंजारा को गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि चोर नशेड़ी है और रात्रि में चोरी करने का इरादा रखता है। उसने रेडियो कॉलोनी के सुनसान होने के कारण चोरी करने का निर्धारित किया था। सुनसान बंगले को देख कर उसने चोरी का कारनामा किया था और फिर घटना को अंजाम देने के बाद वहाँ से बच निकला।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews