VIDEO : इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में लगी भयानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

VIDEO : इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में लगी भयानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर (Indore) में दीपोत्सव पर्व के पहले एक बड़ी दुर्घटना हो गई। शहर के प्रसिद्ध राजवाड़ा (Rajwada) क्षेत्र में स्थित एक दुकान में आज भयानक आग लग गई। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

[dgv_vimeo_video id=”641076965″]

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र की एक दुकान में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे राजवाड़ा क्षेत्र में भाग दौड़ मच गई। जानकारी के अनुसार आग अग्रवाल जनरल स्टोर में लगी है। वहीं धूं-धूं कर लगी आग से उठते धुंए ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। घटना के बारे में लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद ही आग लगने की वजह और नुकसान के बारे में पता लग पायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”641081393″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews