Viral Video : इंदौर में बीच सड़क पर युवतियां एक-दूसरे पर बरसा रही लात-घूसे, खींचे बाल, देखें वीडियो

Viral Video : इंदौर में बीच सड़क पर युवतियां एक-दूसरे पर बरसा रही लात-घूसे, खींचे बाल, देखें वीडियो

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया (social media) पर  मार-पिटाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें इंदौर शहर की युवतियां एक दूसरे से जमकर लड़ाई करते हुए दिखाई दे रही है। जी हां, जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें तीन युवतियां दिखाई दे रही है। जिसमें से दो युवतियां मिलकर एक युवती की लात-घूसे से जमकर पिटाई कर रही है। साथ ही एक-दूसरे के लिए लगातार अपशब्दों का भी प्रयोग कर रही है। हालांकि ये मामला अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है, लेकिन वायरल वीडियो को देख पुलिस ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

युवतियों के बीच मार-पिटाई का वीडियो वायरल

बता दें कि ये वायरल वीडियो (Viral Video) इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के छप्पन दुकान (chhappan dukan) का है। जहां कुछ युवतियों में जमकर लड़ाई शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और दो युवतियों ने एक युवती की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये युवतियां एक-दूसरे के बाल भी खींच रही है। वीडियो से ऐसा मालूम होता है कि ये सभी युवतियां एक-दूसरे को पहले से जानती हो, जो किसी बात को लेकर आपस में लड़ने लगी।

10 दिसंबर को हुआ था विवाद

इस संबंध में जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर को गीता भवन के पास तीन युवतियों के बीच में विवाद हुआ था। जो फिर से 10 दिसंबर को शहर के 56 दुकान के पास आमने-सामने आ गई। जहां किसी बात को लेकर उनमें फिर से विवाद शुरू हो गया, जो अचानक लात-घूसों में बदल गया।

वायरल वीडियो की होगी जांच

वहीं वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने कहा कि अगर ये घटना 10 दिसंबर की है तो इसका वीडियो 14 दिसंबर को क्यों वायरल हो रहा है, इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष की युवती ने अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1338517505094995975

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews