नए साल से फिर बदलेगा MP का मौसम, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के संकेत, बढ़ेगी ठंड, आज एक दर्जन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

MP Weather

MP Weather Update Today : नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मध्य प्रदेश के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। प्रदेश के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई, हालांकि कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।फिलहाल मौसंम के 2-3 दिनों तक यूहीं बने रहने का अनुमान है। 25 दिसंबर के बाद हवा का रूख बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड के साथ कई जिलों में शीतलहर भी चलने का अनुमान है।

आज इन जिलों में छाएगा कोहरा

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्का और मध्यम कोहरा तो ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी जिलों में भी हल्का-हल्का कोहरा छाया रह सकता है। संभावना है कि दिसंबर के आखिरी दिनों में और जनवरी की शुरुआत में फिर से प्रदेश में एक बार तेज ठंड का दौर शुरू हो सकत है।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इस चक्रवात से एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है, जिसके चलते अरब सागर से नमी आना कम हो गई है। नमी ना मिलने के चलते रात के तापमान में गिरावट तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।हवाओं का रुख भी उत्तरी-पूर्वी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है, जिससे सर्द हवा आ रही है और रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है।

नए साल में फिर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को फिर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट तो दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है।इधर, नए साल से पहले अरब सागर में एक चक्रवात के बनने के संकेत मिले हैं, जिसके प्रभाव से नए साल के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई शहरों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews