सावधान इंडिया फेम अदाकारा ने क्यों कहा – इंदौर में रात में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

सावधान इंडिया फेम अदाकारा ने क्यों कहा – इंदौर में रात में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  इंदौर(Indore News) में दीपावली पर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आई टीवी कलाकार पूनम यादव उर्फ चाहत सिंह के साथ लूट की वारदात हो गई। वही हैरानी की बात ये है लूट के बाद अज्ञात बदमाश का पीछा करने के बाद उसे पकड़ने में नाकाम रही टीवी कलाकार ने जब संयोगितागंज में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की तो उसका आवेदन भी घटना वाली रात को नहीं लिया गया। यहां तक कि 24 नवंबर तक उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। आखिर में जब शिकायत दर्ज हो गई तो टीवी एक्ट्रेस ने कहा कि सावधान इंदौर क्योंकि यहां रात में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

बता दें कि सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, कुमकुम भाग्य और देव महादेव जैसे अलग – अलग सीरियल्स में काम कर चुकी पूनम यादव टीवी इंडस्ट्री में चाहत सिंह (Chahat Singh) के नाम से जानी जाती है। हाल ही में चाहत एक एलबम सांग ओ माहिया का भी हिस्सा है। हुआ यूं कि चाहत दीपावली पर इंदौर आई हुई थी और वह इंदौर के पालदा में स्थित अपने निवास पर दीपावली सेलिब्रेट कर ही रही थी कि चाहत की माँ को हार्ट अटैक आ जाता है। तब से ही वो इलाज के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती थी।

ये भी पढ़ें – फिर लौटा कोरोना, उत्तराखंड में 11 आईएफएस अधिकारी पाए गए पॉजिटिव

इस दौरान चाहत अपने दोपहिया वाहन से रोज अपनी माँ की देखभाल करने जाती थी और शाम तक अपने घर पालदा लौट आती थी। 22 नवंबर को रात 10 से 11 बजे के बीच संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जीपीओ चौराहा से 1 हजार कदम दूर चाहत के वाहन के पीछे एक बाइक सवार बदमाश आता है और उसका पर्स लूटकर भागने लगता है। जिसका काफी दूर तक पीछा चाहत अपने वाहन से करती है और इस दौरान वो लोगों से चिल्लाकर मदद भी मांगती है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं होता है तभी एक कार सवार चाहत के बदहवास होने कारण जानने के लिए उसे रोकता है तब अचानक बाइक सवार लुटेरा तेजी से निकल जाता है।

ये भी पढ़ें – शक के चलते देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट ….

इसके बाद पूनम यादव उर्फ चाहत सिंह थाना संयोगितागंज (Indore Police) में रिपोर्ट लिखाने पहुंचती है तो वहां से उसे टाल दिया जाता है जिसके बाद तमाम मशक्कत चाहत द्वारा की जाती है तब जाकर 24 नवंबर की रात को रिपोर्ट दर्ज की जाती है। बता दे कि टीवी ऐक्ट्रेस के पर्स में 2 आई फोन, 15 हजार रुपये नगद और कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। एक्ट्रेस की माने तो इंदौर में लड़कियां रात के वक्त सुरक्षित नहीं हैं।  वहीं पुलिस के रवैये को लेकर भी चाहत ने सवाल उठाए हैं । उधर  पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरे को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश करने में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”649957929″]

[dgv_vimeo_video id=”649958688″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews