82 लाख से अधिक किसानों को तोहफा, सीएम डॉ मोहन यादव ने ट्रांसफर की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त

सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस से कहा जब चुनाव आये तो आ जाना, लेकिन पूरे साल विकास के कार्यों में अडंगा नहीं लगाओ ये प्रदेश हमारा है हमें इसका विअक्स करना है। 
CM Mohan Yadav Mandla

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए आज का दिन विशेष हो गया है जब भगवान बलराम की जयंती हलधर महोत्सव के दिन उनके खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त पहुंच गई, सीएम डॉ मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम में 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1671 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।

बलराम महोतास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंडला जिले में 106 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया, उन्होंने कहा यह कदम हमारी किसानों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और भगवान बलराम के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा हमारी सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है।

अगले साल कोटो कुटकी एमएसपी पर खरीदेंगे 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा आज हमने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि को किसानों के खातों में डाला है त्यौहार पर उनके लिए ये सब भगवान के प्रेरणा से हुआ है, भगवान  बलराम उनके जीवन में खुशियाँ लायें, उन्होंने कहा कि हमने आज सम्मान निधि दी है अगले साल कोटो कुटकी किसानों को उनकी फसल एमएसपी पर खरीदकर सौगात देंगे।

जितना सिंचाई का रकबा कांग्रेस ने 55 साल में किया हमें सवा साल में कर दिया 

डॉ मोहन यादव ने कहा 1956 में मध्य प्रदेश के गठन से लेकर 2002-03 तक मध्य प्रदेश में सिंचाई का रकबा मात्र साढ़े सात लाख हेक्टेयर था, प्रदेश में बिजली नहीं थी, सिंचाई के साधन नहीं थे, सड़कें नहीं थीं लेकिन हमने मात्र 20 साल में इसे बढ़ाकर 44 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा दिया, आज हर किसान को सिंचाई की सुविधा है, बिजली है, उसके गाँव तक पक्की सड़क है, उन्होंने कहा जितना कांग्रेस ने 55 साल में किया उतना तो हमारी सरकार ने मात्र सवा साल में कर दिया ये कांग्रेस का पाप है जिसकी सजा उसे मिल रही है।

बहुत मोटी चमड़ी के हैं कांग्रेसी   

कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज ये चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं  अभी तो 15 अगस्त मनाने का अवसर है लेकिन इन्हें तो सेना के शौर्य पर भी शक है ये उससे पूछते हैं कहाँ बम गिराया कहाँ गोली चलाई हमें बताओ, इन्हें तो केवल कुर्सी चाहिए, इसलिए चुनाव आयोग के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं कांग्रेसी , चुनाव आयोग ने कुछ किया है तो कोर्ट जाओ लेकिन नहीं जायेंगे सड़क पर तमाशा करेंगे, ये कोर्ट का भी अपमान करते हैं , कोर्ट से दंडित भी होते है माफ़ी भी मांगते हैं लेकिन बहुत मोटी चमड़ी के हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews