MP उपचुनाव 2020 : बूथ तक पहुंचेंगे बीजेपी के दिग्गज, कल से विजय संपर्क अभियान की शुरुआत

bjp meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है| अंतिम दौर में राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं| एक और उपचुनाव से पहले विधायक के भाजपा में जाने से कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है| वहीं दूसरी ओर बीजेपी (BJP) ने 28 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ तक पहुंचने की तैयारी शुरू कर दी है|

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रबंध समिति की एक बैठक हुई| बैठक की तैयारियों के बारे में बताते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि विजयादशमी कई शहरों में आज मनाई जा रही है तो कई शहरों में कल मनाई जाएगी| कल से हम मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए विजय संपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं|

इस अभियान के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत सभी दिग्गज नेता उपचुनाव वाली विधानसभाओं के प्रत्येक बूथों तक पहुंचेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि वो रायसेन में विजय संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे| अभियान का समापन 1 नवंबर को होगा| इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि समिति ने फैसला लिया है कि 28 अक्टूबर को 28 विधानसभा क्षेत्र में एक साथ संकल्प पत्र जारी किए जाएंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews