छतरपुर एसपी और कलेक्टर को तत्काल हटाया जाए, कांग्रेस ने की चुनाव आयोग में शिकायत

छतरपुर एसपी और कलेक्टर को तत्काल हटाया जाए, कांग्रेस ने की चुनाव आयोग में शिकायत

भोपाल/छतरपुर, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) को लेकर कांग्रेस (Congress) सतर्क है, पार्टी लगातार अफसरों पर भाजपा (BJP) के पक्ष में काम करने के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) में शिकायत कर रही है| कांग्रेस ने अब छतरपुर जिले के कलेक्टर और एसपी (Chatarpur collector and SP) को हटाने की मांग की है|

छतरपुर की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है। कांग्रेस का कहना है कि छतरपुर में पदस्थ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न लोधी के नजदीकी रिश्तेदार है, उनके पदस्थ रहते निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है| इसी प्रकार छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के पिता आर के शर्मा उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं| कांग्रेस का आरोप है कि सचिन शर्मा भाजपा मानसिकता के साथ चुनाव में कार्य कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं|

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 9 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी छतरपुर के अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी| लेकिन इस संबंध में उचित कार्यवाही नहीं हुई, बल्कि नोडल अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 53 जिला छतरपुर को पत्र प्रेषित कर आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष प्रस्तुत करने के लिए सूचित किया जा रहा है| जबकि जिला अध्यक्ष द्वारा प्रेषित शिकायतों में पूर्ण रुप से उल्लेख कर दिया गया है कि जिसकी जांच करना चुनाव आयोग की वैधानिक जिम्मेदारी है तथा शिकायत सही पाए जाने पर उक्त दोनों अधिकारियों को तत्काल हटाया जाना चाहिए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews