हार के कारणों पर मंथन में जुटी कांग्रेस, दिवाली बाद भितरघातियों पर गिरेगी गाज

mp congress kamalnath

भोपाल ,डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (Byelection) में परिणाम कांग्रेस (Congress) के पक्ष में नहीं आये| पार्टी ने अब हार के कारणों पर मंथन शुरू कर दिया है| वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने जिला अध्यक्ष और प्रभारियों को रिपोर्ट मांगी है, यह रिपोर्ट दिल्ली पहुंचेगी, दिवाली बाद कई नेता पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है|

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलकात की। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ ने सोनिया गांधी को 19 सीटों की रिपोर्ट दी। बताया जा रहा है कि सोनिया ने इस दौरान कमलनाथ को संगठन में बदलाव करने के दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

इधर, प्रदेश कांग्रेस ने हारे हुए प्रत्याशियों से भितरघातियों की सूची भी मांगी है| कमलनाथ ने कहा है जिन जिन नेताओं ने चुनाव में भितरघात किया है उनके नाम बताएं| लगभग हर सीटों से शिकायतें पीसीसी तक पहुँच रही है| संभवतः दिवाली के बाद पार्टी एक्शन लेना शुरू करेगी| वहीं उपचुनाव के परिणाम के बाद सगठन में छटनी और फेरबदल की भी चर्चा है| ऐसे हजारों पदाघिकारियों ने जिन्होंने उपचुनाव में मैदान में रहकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई उनसे पद वापस लिए जा सकते हैं| समीक्षा रिपोर्ट में इन पदाधिकारियों के कामकाज को देखा जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews