Kanpur में भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

up road accident

कानपुर, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक भीषण हादसे में अब तक 17 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है। घटना थाना सचंडी की है जहां आमने सामने से आ रही सवारियों से भरी टेंपो से एक डबल डेकर एसी बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

खण्डवा : FCI रिश्वत मामले में ट्रांसपोर्टर के ठिकाने पर CBI का छापा

इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ ने इसपर ट्वीट कर कहा, ”कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे की घोषणा भी की और कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा,  वहीं घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिजनों के लिये 2-2 लाख की राहत राशि का ऐलान किया है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। इस भीषण हादसे के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सहायता मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews