19 जनवरी मौसम अपडेट : उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप: कोहरे और शीतलहर से परेशानी जारी

IMD Weather Update

मौसम अपडेट 19 January : उत्तर भारत का मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है, कोहरा और शीतलहर कम नहीं हो रहे, जिससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस बीच आईएमडी ने जो पूर्वानुमान आज जारी किया है उसके मुताबिक ठंड अभी और सताएगी, मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में अगले 2 दिनों के दौरान दिल्ली -एनसीआर में कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली NCR के लिए येलो अलर्ट जारी 

IMD ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों में देश के उत्तरी भाग सहित अन्य कुछ हिस्सों में रत और सुबह के समय कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, उत्तर भारत में शीतलहर, कोल्ड डे की स्थिति बढ़ सकती है, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में घने कोहरे के लिए “येलो अलर्ट” जारी किया है।

ऐसा है दिल्ली के मौसम का हाल 

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार भी सुबह कोहरे के साथ हुई, यहाँ न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज शुक्रवार सुबह पालम, लोधी रोड और पूसा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आईएमडी ने कहा कि 19 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में जारी रहेगी शीतलहर 

IMD के मुताबिक अगले 48 घंटों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की गंभीर स्थिति जारी रहेगी, आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गंभीर शीतलहर चल रही है ये 20 और 21 जनवरी को जारी रहेगी, मौसम विभाग ने 20 और 21 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 से 21 जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान में शीतलहर के तेज होने की संभावना जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews