कर्मचारियों-शिक्षकों को बड़ा तोहफा, खाते में आएगी 60000 तक राशि, भत्ते का भी लाभ, जानें अपडेट

employee salary news

जमशेदपुर, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार को हुई कोल्हान विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में कर्मचारियों को पूजा अग्रिम राशि देने का निर्णय लिया गया । इसके साथ ही नए शिक्षकों का वेतन नवंबर माह से ट्रेजरी के माध्यम से जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े..हाई कोर्ट का अहम आदेश, नियमितीकरण पर लगाई रोक, इन कर्मचारियों को बड़ा झटका

दरअसल, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर गंगाधर पंडा की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में 2 बड़े फैसले लिए गए। पहला फैसला लिया गया कि नव नियुक्त शिक्षकों का वेतन अब नवंबर माह से आंतरिक स्रोत की बजाय ट्रेजरी से दिया जाएगा। वही कर्मचारियों को पूजा अग्रिम राशि भी सशर्त दी जाएगी।

इसके तहत तृतीय वर्ग के कर्मचारियों को 60000 तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को 36000 रुपया पूजा अग्रिम सांतवे वेतनमान (7th Pay Commission) के जरिए दिया जाएगा। इन अग्रिम की कटौती वेतन से 6 किश्त में की जाएगी। वही कर्मचारियों को कृतकारी भत्ता उनकी दक्षता के अनुसार दिया जाएगा। इस दक्षता का आकलन विश्वविद्यालय की समिति करेगी तथा आवेदनों में से 25 प्रतिशत कर्मचारियों को यह भत्ता स्वीकृत किया जाएगा।

यह भी पढ़े..MPPSC: इन पदों पर निकली है भर्ती, बुधवार से शुरू होंगे आवेदन, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

इसके अलावा वित्त समिति ने नए डिग्री कॉलेजों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत चार नए डिग्री कॉलेज में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक कालेज में चार-चार सुरक्षा गार्ड, एक एसिस्टेंट कम कंप्यूटर आपरेटर तथा दो सफाई कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। इनके मानदेय का भुगतान विश्वविद्यालय के स्तर से होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews