बच्चे को अगवा कर मांगी गई 30 लाख की फिरौती, पुलिस ने एनकाउंटर कर छुड़ाया

बच्चे को अगवा कर मांगी गई 30 लाख की फिरौती, पुलिस ने एनकाउंटर कर छुड़ाया

ग्रेटर नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) की ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) पुलिस ने एक शानदार काम किया है। पुलिस की टीम ने बीते दिन अगवार किए गए एक 11 साल के बच्चे को 24 घंटे के अंदर ही सही सलामत बरामद कर लिया है। बता दें कि किडनैपर्स ने बच्चे को किडनैप करने के बाद परिवार से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ करने के बाद बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया है। परिवार ने पुलिस का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है।

जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे से 11 साल का एक बच्चा लापता था। इसके बाद बच्चे के पिता को एक फोन आया जिसमें किडनैपर्स ने उनसे फिरौती के लिए 30 लाख रुपए मांगे। बच्चे के पिता ने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की।

Must Read- शिक्षकों ने मातमी संगीत पर बच्चों से करवाया गरबा, मामला सामने आते ही 4 सस्पेंड

कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दो आरोपियों को गोली लगी है, जबकि दो अन्य फरार हो गए हैं। बच्चा सकुशल अपने माता पिता के पास पहुंच चुका है और फरार हुए आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है।

ग्रेटर नोएडा पुलिस की इस लाजवाब कार्रवाई के लिए डीसीपी अभिषेक वर्मा ने टीम की तारीफ की है और कहा है कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है और इसके लिए ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews