संजय सिंह ने PM Modi को दिया जवाब, बोले- यदि गलती से आयुष्मान भारत योजना लागू की तो दिल्ली के एक भी व्यक्ति को लाभ नहीं मिलेगा

संजय सिंह ने कहा ये इतना बड़ा घोटाला है कि अगर इसकी जाँच हो जाए तो मोदी जी को मुँह छुपाने की जगह नहीं मिलेगी। भाजपा की सरकारों की जाँच करा लीजिये आंकड़े देखिये सब सामने आ जायेगा।
PM Modi Sanjay Singh

Ayushman Bharat scheme PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आयुष्मान भारत योजना का एक्सटेंशन करते हुए अब उसमें 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी शामिल किये जाने की घोषणा की, उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली की AAP सरकार और पश्चिम बंगाल की TMC सरकार पर निशाना साधते हुए दोनों राज्यों के बुजुर्गों से माफ़ी भी मांगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है, लेकिन मैं आपको सहाय नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि अपने राजनीति स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार ‘आयुष्मान भारत योजना’ से जुड़ नहीं रही है।

संजय सिंह का दावा यदि दिल्ली में योजना लागू की तो एक व्यक्ति को भी लाभ नहीं मिलेगा 

प्रधानमंत्री की इस बात का जवाब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिया, मीडिया ने आज जब संजय सिंह से प्रधानमंत्री के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा आयुष्मान भारत योजना का सच जान लीजिये अगर आपके घर में फ्रिज है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, अगर आपके पास बाइक है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, अगर आप की आमदनी 10 हजार प्रति माह से ज्यादा है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आयुष्मान भारत योजना की शर्तों को लेकर संजय सिंह का तंज 

संजय सिंह ने कहा कि ये योजना गलती से भी दिल्ली में लागू कर दी तो एक भी व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिलेगा। क्योंकि इसकी जो शर्ते हैं वो इतनी कठिन हैं कि किसी को उसका लाभ किसी को मिल ही नहीं सकता, ये इतना बड़ा घोटाला है कि अगर इसकी जाँच हो जाए तो मोदी जी को मुँह छुपाने की जगह नहीं मिलेगी। भाजपा की सरकारों की जाँच करा लीजिये आंकड़े देखिये सब सामने आ जायेगा।

दिल्ली सरकार के हेल्थ स्कीम तो एक बार देख लीजिये 

संजय सिंह बोले आलोचना करने के लिए कर सकते हैं लेकिन दिल्ली सरकार की योजनाओं को भी एक बार देख लें,  दिल्ली में यदि सरकारी अस्पतालों की डेट एक महीने से ऊपर की मिले तो प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन कराइए खर्चा सरकार उठाती है, एक फ़रिश्ते योजना है यदि सड़क पर किसी का एक्सीडेंट हो जाये तो उसे अस्पताल पहुंचाइये 2 हजार मिलेंगे यदि 50 लाख रुपये भी खर्च होंगे तो दिल्ली सरकार खर्चा उठाएगी, हमारी मोहल्ला क्लिनिक की चर्चा इंटरनेश्नल लेवल पर हो रही है, हमारा हेल्थ सिस्टम दुनिया के कई देश अपनाना चाहते हैं और आप ड्रामा कर रहे हैं, पहले इसकी सच्चाई तो जान लीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews