गृहमंत्री अमित शाह का कोलकाता दौरा आज, बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम का करेंगे ऐलान

बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा मंत्रिमंडल गठन की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचेंगे। वो यहां मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे।
Amit Shah

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है और इसके बाद नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। किसी गाड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 8 मई शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक रखे जाने वाली है। इस बैठक के जरिए नए मुख्यमंत्री के चेहरे का चुनाव किया जाएगा।

अमित शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के बाद अगले दिन यानी 9 मई, शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार का गठन का मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित होने वाला है।

पार्टी कार्यालयों में रविंद्र संगीत

भाजपा नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने के बारे में सोचा है। इस दिन राज्य के सभी पार्टी कार्यालयों में रविंद्र संगीत बजाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया की शपथ ग्रहण समारोह 9 तारीख को सुबह 10 बजे से होगा। इसके दिन पहले शाम का रख 4 बजे पार्टी विधायक कल की बैठक होगी।

मुख्यमंत्री की रेस में कौन

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह पटना में बिहार के नए मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के बाद दोपहर को कोलकाता पहुंच जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री के चेहरे का चयन किया जाएगा। इस रेस में भवानीपुर से सीएम और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को करारी हार देने वाले शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। उन्होंने इस बार भवानीपुर के अलावा अपने परंपरागत सीट नंदीग्राम से भी जीत दर्ज की है।

बन सकते हैं 2 उपमुख्यमंत्री

इसे भेजिए चर्चा भी हो रही है कि बंगाल में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री हो सकता है। इसके अलावा तृणमूल से आने वाले वरिष्ठ और अनुभवी नेता तापस राय विधानसभा अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। वहीं चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में हिंसा का दौर जारी है। परिणाम जारी होने के बाद अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews