ममता सरकार पर बरसे अमित शाह, सरकार बनाने का किया दावा, कहा- ‘बंगाल में बहेगी विकास की नदी’

देश के गृहमंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर हैं जहां वे पार्टी नेताओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। इस बीच, मंगलवार को अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंंने TMC और बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है।
Amit Shah

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में साल 2026 में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल दौरे पर हैं जहां वे पार्टी नेताओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। इस बीच, 30 दिसंबर 2025 को अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जहां उन्होंंने TMC और बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है।

अमित शाह के दौरे पर बंगाल में सियासी हलचल तेज हो गई है। गृहमंत्री ने ममता सरकार पर घुसपैठ रोकने में विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकना अब राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन गया है और केवल भाजपा ही इसे रोक सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल से घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकाला जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने ममता सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री ने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मंत्रियों और नेताओं के ठिकानों से करोड़ों रुपये का गबन हो रहा है और कोई जवाबदेही नहीं है। अमित शाह ने महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि माताएं, बहनें और बेटियां असुरक्षा से तंग आ चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के कारण पूरे पश्चिम बंगाल में विकास थम गया है। पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई सभी फायदेमंद योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट का शिकार हो गई हैं। पिछले 14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 2026 के बाद, जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, तो हम बंग गौरव और बंग संस्कृति को फिर से जिंदा करेंगे।

अमित शाह का पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा

अमित शाह ने बंगाल में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि साल 2026 में बीजेपी पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 17% वोट और दो सीटें मिलीं। 2016 के विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी को 10% वोट और 3 विधानसभा सीटें मिलीं। 2019 के लोकसभा चुनावों में BJP को 41% वोट और 18 सीटें मिलीं।

शाह ने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को 21% वोट और 77 सीटें मिलीं। जिस पार्टी को 2016 में 3 सीटें मिली थीं, उसे पांच साल में 77 सीटें मिल गईं। इस बीच, कांग्रेस शून्य पर पहुंच गई। कम्युनिस्ट गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली। 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 39% वोट और 12 सीटें मिलीं। 2026 में बीजेपी पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बंगाल की जनता ममता सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

बंगाल में बहेगी विकास की नदी- अमित शाह

भाजपा के सत्ता में आने पर बदलाव का वादा करते हुए अमित शाह ने कहा कि पार्टी बंगाल की विरासत और संस्कृति को पुनर्जीवित करेगी और गरीबों के कल्याणकारी उपायों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनते ही बंगाल में विकास की नदी बहेगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews