क्या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को महागठबंधन में शामिल करना चाहिए? तेजस्वी यादव ने मांगी जनता की राय

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओवैसी की पार्टी ने आरजेडी को पत्र लिखकर महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। पत्र में लिखा गया है कि एक साथ आने से सेकुलर वोटों का बिखराव रोका जा सकेगा और सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रखने में मदद मिलेगी।
Asaduddin Owaisi AIMIM

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार में महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इस बाबत एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने AIMIM को महागठबंधन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया है। इसके बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये पत्र साझा करते हुए लोगों से इस बारे में उनकी राय पूछी हैं।

अख्तरुल ईमान ने पत्र में लिखा है कि यदि AIMIM को महागठबंधन में शामिल किया जाता है, तो सेकुलर वोटों का बिखराव रोका जा सकता है। इससे सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने लिखा है कि ‘अगर हम लोग मिलकर लड़ेंगे तो सेकुलर वोटों का बिखराव नहीं होगा और अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी।’

AIMIM ने लिखा आरजेडी को पत्र

बिहार में इस साल चुनाव होने हैं और उससे पहले सियासी हलचल लगातार तेज हो ररी है। अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर उनके दल को महागठबंधन में शामिल करने का आग्रह किया है।

इस पत्र में अख्तरुल ईमान ने लिखा है कि एक साथ आकर सेकुलर वोटों के बिखराव को रोका जा सकता है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि AIMIM ने पहले भी 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी..लेकिन वो प्रयास सफल नहीं हुए। इसके बावजूद, पार्टी एक बार फिर गठबंधन में शामिल होकर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर लड़ना चाहती है।

तेजस्वी यादव ने मांगी जनता की राय

अख्तरुल ईमान ने पत्र में लिखा है कि उम्मीद है कि इस प्रस्ताव पर आरजेडी सकारात्मक निर्णय लेते हुए जल्द से जल्द उन्हें अवगत कराएगी। इसके बाद अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता ने इस पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लोगों से उनकी राय मांगी है। उन्होंने पूछा है कि ‘आपकी राय क्या है AIMIM को महागठबंधन में शामिल करना चाहिए या नहीं’। अब जनता का मत जो भी हो..देखना होगा कि आरजेडी इसे लेकर क्या निर्णय लेती है क्योंकि अगर AIMIM को महागठबंधन में शामिल किया जाता है तो बिहार चुनाव में कई समीकरण बदलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

https://twitter.com/Tejashwi_Yadav_/status/1940995246709788987

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews