राहुल गांधी का सवाल ‘चीन ने हमारी जमीन नहीं हथियाई तो सेना 21 बार बात क्यों कर रही है’

राहुल गांधी का सवाल ‘चीन ने हमारी जमीन नहीं हथियाई तो सेना 21 बार बात क्यों कर रही है’

Bharat Jodo Yatra Delhi : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शनिवार को दिल्ली पहुंची। यहां राहुल ने लाल किले से लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वो देश में नफरत फैलाना का काम कर रही है। यहां उन्होने कहा कि देश को दो उद्योगपति चला रहे हैं। एयर इंडिया, रेलवे से लेकर जिस लाल किले से मैं भाषन दे रहा हूं उसे तक गिरवी रख दिया है। उन्होने कहा कि ‘पूरा हिंदुस्तान जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है, ये अंबानी अडानी की सरकार है।’

भारत-चीन सीमा विवाद का जि़क्र

एक बार फिर राहुल गांधी ने चीन का जिक्र किया। उन्होने चीन और भारत के बीच सीमा विवाद के बारे में कहा कि ‘चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर हमारी जमीन ले ली है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि हमारी बॉर्डर के अंदर कोई नहीं आया। लेकिन अगर कोई नहीं आया तो हमारी सेना उनकी सेना के साथ 21 बार क्यों बात कर रही है। और हमारी सेना के लोग क्यों कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि मुकाबला आर्थिक है। हमें हिंदुस्तान में ऐसी चीजें चाहिए दिनपर ‘मेड इन चाइना’ नहीं ‘मेड इन इंडिया’ लिखा हो। ऐसा होगा तभी युवाओं को रोज़गार मिलेगा।

नफरत की राजनीति के खिलाफ

इस मौके पर उन्होने कहा कि मीडिया जब मुझसे पूछता है कि ‘क्या आपको ठंड नहीं लगती’ तो मैं सोचता हूं कि ये हिंदुस्तान के किसान से क्यों नहीं पूछते हैं। ये हिंदुस्तान के मजदूर से क्यों नहीं पूछते, गरीब बच्चों से क्यों नहीं पूछते। उन्होने कहा कि मैं 2800 किलोमीटर चल चुका हूं लेकिन ये कोई बड़ी बात नहीं है। पूरा हिंदुस्तान चलता है और जिंदगी भर चलता है। उन्होने मीडिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई चैनल भी नफरत फैलाने का काम करते हैं। चौबीस घंटे हिंदू-मुस्लिम दिखाया जाता है। लेकिन ये उनका कसूर नहीं है बल्कि उनके पीछे की ताकतें ऐसा करवा रही हैं। मगर ये सच्चाई नहीं है, ये देश एक है। मैं सड़कों पर लाखों लोगों से मिला हूं..सारे के सारे एक दूसरे से प्यार करते हैं, गले लगते हैं।

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य नफरत को मिटाना है। हमारी यात्रा में जानवर भी आए। कुत्ते आए, गाय भी आई, भैंस भी आई, सुअर भी आए..लेकिन किसी ने इन्हें नहीं मारा। सब जानवर आए और यहां पर कोई नफरत नहीं थी। हमारा उद्देश्य यही है कि नफरत की राजनीति को खत्म किया जाए। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर जाने माने अभिनेता और नेता कमल हासन भी इसमें शामिल हुए। लाल किले के मंच पर वो उनके साथ दिखाई दिए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यात्रा कश्मीर में तिरंगा फहराकर समाप्त होगी।

[dgv_vimeo_video id=”784115498″]

[dgv_vimeo_video id=”784115561″]

[dgv_vimeo_video id=”784115618″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews