42000 पेंशनरों को बड़ी राहत, अब 30 जुलाई तक मिलेगा लाभ, जल्द खाते में आएगी पेंशन

pensioners pension

चंदौली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के हजारों पेंशनरों (बुजुर्गों-विधवाओं और दिव्यांग) के लिए बड़ी खबर है। यूपी शासन ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशनरों के लिए बैंक खाता को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है, बावजूद इसके अबतक 42 हजार से ज्यादा पेंशनरों ने इसे अपडेट नहीं किया है, ऐसे में अगर 30 जुलाई से पहले खाते को अपडेट करा लें वरना पेंशन का अटकना तय है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट! जल्द बढेगी बेसिक सैलरी, वेतन में होगा 50000 का इजाफा

दरअसल, जनपद में 86,702 बुजुर्ग ऐसे हैं, जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलता है, लेकिन अबतक 42624 ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया है, ऐसे में राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि 11 से 30 जुलाई तक विकास खंड स्तर पर शिविर के जरिए आधार का प्रमाणीकरण कराएं। आधार सत्यापन होने से पेंशनरों को बैंक शाखा, नाम और IFSC कोड में परिवर्तन होने की स्थिति में पेंशन मिलने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

शासन का आदेश है कि तथ्य छिपाकर योजना में शामिल होने वालों को लाभ से वंचित किया जाए। इसके अनुपालन में पेंशन लेने वालों का आधार प्रमाणीकरण हो रहा है। अब पेंशन उसी को मिलेगी, जिनका बैंक खाता व पेंशन पोर्टल का रिकार्ड आधार से लिंक होगा। अब तक 51.5 फीसद ही पेंशनधारकों के बैंक खाता आधार से लिंक हो सके हैं। यानी 86,702 पेंशनधारकों के सापेक्ष 44,078 बुजुर्गों का खाता आधार से सत्यापित हो सका है।

यह भी पढ़े..Elon Musk का बड़ा फैसला, कैंसिल की Twitter डील, कंपनी ने कहा- कोर्ट जाएंगे

दरअसल, यूपी शासन ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगजन पेंशन लाभार्थियों को एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल (sspy-up.gov.in ) से अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिंक करना अनिवार्य किया है, लेकिन बावजूद इसके अबतक 50% से भी कम पेंशनरों ने यह जानकारी अपडेट की है,ऐसे में अब जुलाई में जारी होने वाली 3 महीने पेंशन अभी नहीं मिलेगी, लेकिन जब पोर्टल से आधार व मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा वैसे ही पेंशन जारी कर दी जाएगी। वही जून तक जिन लोगों ने प्रक्रिया पूरी करा ली है उन्हें पेंशन जारी की दी जाएगी। वही जुलाई वालों को अगस्त में पेंशन का लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews