हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, मिलेगा पारिवारिक पेंशन का लाभ, अधिसूचना जारी

pension news

शिमला, डेस्क रिपोर्ट।हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य बिजली बोर्ड ने पेंशनर्स को नया स्केल देने के बाद अब एनपीएस कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर पारिवारिक पेंशन का लाभ देने का फैसला किया है, इस संबंध में राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंधन अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़े.. सोनिया गांधी के बाद अब Priyanka Gandhi कोरोना पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया

इसके तहत यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पारिवारिक पेंशन मिलेगी। वही यदि कोई न्यू पेंशन स्कीम का कर्मचारी अपंग हो जाता है और उसे पूर्ण रूप से अपंगता आती है तो ऐसी स्थिति में भी पारिवारिक पेंशन का लाभ दिया जाएगा।सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन देने का फैसला किया है। यह लाभ उन कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा, जिनकी मौत हो चुकी है। जो कर्मचारी अपंग हुए हैं, उन्हें भी 2003 से पूर्व की पेंशन का लाभ बिजली बोर्ड अब देगा।

यह भी पढ़े.. आज से MP से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, इन ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा कोच

बता दे कि राज्य सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को पहले ही यह लाभ दे दिया था। इसके बाद से लगातार ही बिजली बोर्ड में ये मांग उठ रही थी कि  बिजली बोर्ड कर्मियों का काम जोखिम भरा रहता है। ऐसे में यह सुविधा मिलना जरूरी है, जिसके बाद इस पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले 30000 पेंशनरों की पेंशन में इजाफा किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews