
गाजीपुर, डेस्क रिपोर्ट। यूपी के गाजीपुर जिले से बुरी खबर मिल रही है। जनपद के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और भाजपा नेता अमेरिका प्रधान (BJP leader America Prdhaan) का निधन हो गया है। खबर है कि प्रधान पिछले काफी समय से मेदान्ता हास्पीटल गुरुग्राम (Medanta Hospital Gurugram) में कैंसर का इलाज चल रहा था। हास्पीटल से रेफर होने के पश्चात उन्हें शनिवार को सुबह धरवां गांव लाया गया, जहां सोमवार को सुबह अंतिम सांस ली।
वर्ष 2007 में बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले विधायक बने दिवंगत अमेरिका प्रधान फिलहाल में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा से जुड़ने के बाद से वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी बनाये गये थे। जनपद के नन्दगंज थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गाँव धरवां से लगातार तीन बार ग्राम प्रधान रहे। युवा उम्र में ही लगातार तीन बार प्रधान होने से अमेरिका राम क्षेत्र में अमेरिका प्रधान कहा जाने लगा, यह धीरे-धीरे उनका मूल नाम बन गया।
शुरुआती दिनों में बसपा की राजनीति करने वाले युवा नेता अमेरिका राम 2007 में बसपा के टिकट पर जनपद के सैदपुर विधानसभा से विधायक चुने गये। इसके साथ ही पार्टी के कोआर्डिनेटर व सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर रहे। 50 वर्ष के अमेरिका राम प्रधान फिलहाल 5 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजनीति कर रहे थे, जो कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। इनके परिवार में पत्नी कमला देवी, पुत्र राजन, पुत्री संघ मित्रा व हंस मित्रा हैं।
जनपद के लोकप्रिय नेता व सच्चे समाजसेवी अमेरिका राम का असमय चला जाना पार्टी की साथ ही जनपद की अपूरणीय क्षति हुई है।
भानु प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष, भाजपा
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

