BJP नेता को सरेआम गोली मारी, हालत गंभीर, मचा हड़कंप

BJP

बिहार, डेस्क रिपोर्ट। देश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि नेताओं को सरेआम गोलियां मारी जा रही है। ताजा मामला बिहार (Bihar) के मुंगेर जिले (Munger District) से सामने आया है, यहां आज सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता (BJP Spokesperson) और जमालपुर कालेज के प्रोफेसर अजफर शम्सी (Ajfar Shamsi) को सरेआम अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े… Indore News: पिता-पुत्र ने ऑटो चालक को मारी गोली, गई जान, आरोपी गिरफ्तार

वारदात मुंगेर जिले में जमालपुर कॉलेज कैंपस (Munger Jamalpur College) की है। यहां आज सुबह बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी (Ajfar Shamsi) घर से कॉलेज के लिए निकले थे। कॉलेज पहुंचते ही जैसे ही शम्सी कार से उतरे 4-5 अपराधियों ने हथियार निकाले और उन्हें टारगेट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing ) शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दो गोली उनके शरीर पर लगी है। एक गोली कनपटी में लगने के बाद फंस गई है और वे जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में स्थानीय नेताओं द्वारा उन्हें गंभीर हालत में सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। तत्काल सिटी स्कैन भी किया गया है, देर शाम तक हालात में सुधार ना होने पर पटना रैफर किया जाएगा।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कॉलेज कैंपस और आसपास के इलाकों में लगे CCTV के फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, एमएलसी रजनीश भी मौके पर पहुंच गए थे।वही मुंगेर एसपी ने परिजनों के बयान पर जमालपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ललन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है, इसके बाद पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।   

यह भी पढ़े… BJP के पूर्व सांसद और पन्ना राजघराने के महाराज का निधन, कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव       

कहा जा रहा है कि बीजेपी में अजफर शम्शी ITC वर्कस यूनियन के अध्यक्ष भी हैं,  इस पद को लेकर लंबे समय से राजद (RJD) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव समेत कई लोगों का विवाद चल रहा था, यहां तक की इससे संबंधित एक मामला हाईकोर्ट (High Court) में भी पेंडिंग है।इस पूरे घटनाक्रम को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है, चुंकी इसके पहले पिछले साल कोरोना काल के दौरान ही ITC ऑफिस के अंदर ही उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।

WhatsApp Image 2021-01-27 at 12.57.01 PM.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews