BJP का कांग्रेस पर तंज, लोकसभा में बोले अनुराग ठाकुर, जीरो चैक कर लीजिये राहुल जी…

अनुराग ठाकुर ने 12 लाख लिखा एक पोस्टर हाथ में दिखाकर राहुल गांधी की तरफ देखकर कहा जीरो चैक कर लीजिये राहुल जी,  लेकिन एक जीरो और भी है, राहुल तो नहीं बोले एनसीपी की सुप्रिया सुले बीच में बोल पड़ी। सुप्रिया के बोलते ही अनुराग ठाकुर ने पोस्टर नीचे रख दिया और कहा आपको अच्छा नहीं लग रहा तो रख देता हूँ लेकिन ये कांग्रेस की सीटों की बात नहीं है
Anurag Thakur

BJP taunt on Congress: दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, इस बार भी कांग्रेस का खाता दिल्ली में नहीं खुला, हालाँकि कांग्रेस नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे थे लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया, उधर भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली जीतकर इतिहास दोहरा दिया है, अब भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर है साथ ही कांग्रेस पर तंज कस रही है।

लोकसभा में आज जीरो को लेकर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला किया, अनुराग ठाकुर बजट में मध्यम वर्ग को दी गई आयकर छूट पर चर्चा कर रहे थे, उन्होंने 12 लाख लिखा एक पोस्टर हाथ में दिखाकर राहुल गांधी की तरफ देखकर कहा जीरो चैक कर लीजिये राहुल जी,  लेकिन एक जीरो और भी है, राहुल तो नहीं बोले एनसीपी की सुप्रिया सुले बीच में बोल पड़ी।

सुप्रिया सुले के टोकते ही अनुराग ने कसा तंज 

सुप्रिया के बोलते ही अनुराग ठाकुर ने पोस्टर नीचे रख दिया और कहा आपको अच्छा नहीं लग रहा तो रख देता हूँ लेकिन ये कांग्रेस की सीटों की बात नहीं है यदि आपको लगता है कि हमने मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स किया है इससे आपको ख़ुशी नहीं मिलती तो ना मिले लेकिन हमें देश के करोड़ों लोगों के चेहरे पर ख़ुशी दिखती है , क्योंकि ये देश के विकास में बड़ा योगदान देने वाला वर्ग है।

अनुराग ठाकुर ने गिनाये कांग्रेस की जीरो 

इसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी बात को चुनावों में कांग्रेस को मिले जीरो की तरफ मोड़ दिया, उन्होंने कहा याद कीजिये 2014 में लोकसभा में दिल्ली के लोगों ने कांग्रेस को जीरो सीट दी, 2015 विधानसभा में जीरो सीट मिली, 2019 के लोकसभा में भी जीरो मिली, 2020 विधानसभा में भी जीरो सीट, 2024 के लोकसभा चुनाव में जीरो सीट दी और 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जीरो सीट ही जनता ने दी तो ये जीरो बनाने का काम किसी ने किया है राहुल गांधी ने नेतृत्व में कांग्रेस ने किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews