आगामी चुनावों से पहले 15 समर्थकों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता की घर वापसी

बीजेपी

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) से पहले दल बदल का सिलसिला तेजी से चल रहा है। निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, कांग्रेस विधायक राजकुमार (Congress MLA Rajkumar) के बाद अब पूर्व भाजपा नेता व उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल बीजेपी में शामिल हो गए।

यह भी पढ़े.. MP के बीजेपी सांसद की तबीयत अचानक बिगड़ी, भोपाल के अस्पताल में भर्ती

दरअसल, चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल की गुरुवार को भाजपा (Uttarakhand bjp) में दोबारा वापसी हो गई है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व सांसद मनोहरकांत ध्यानी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़े.. MP School : छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे लगेंगी 1 से 5वीं की कक्षाएं, ये रहेंगे नियम

उत्तरकाशी जिले में प्रभाव रखने वाले नौटियाल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से प्रबल दावेदार रहे नौटियाल ने टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ दी थी। इसके साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे। इस पर भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन इसी बीच बीजेपी ने एक बार फिर नौटियाल की पार्टी में वापसी करवा दी है। इसी के साथ पंचायत प्रतिनिधियों समेत 15 समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews