Budget 2025: बजट में क्या हुआ महंगा, क्या सस्ता? यहां देखें पूरी लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 82 सामानों में से सेस हटा दिया है।कैंसर की 36 दवाइयां,मोबाइल टीवी सस्ते और लेदर का सामान भी सस्ता होगा।
Budget 2025: बजट में क्या हुआ महंगा, क्या सस्ता? यहां देखें पूरी लिस्ट

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई चीजों को सस्ता तो कई चीजों को महंगा कर दिया गया है। वित्त मंत्री के ऐलान के बाद मोबाइल और बैटरी, कपड़ा, कैंसर की 36 दवाएं, लेदर जैकेट और कई इलेक्ट्रिक उपकरणों खरीदना आसान हो जाएगा।

36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई है।37 दवाओं और 13 मरीज सहायता प्रोग्राम (New Patient Assistance Programme) को छूट दी गई है। बता दे कि साल 2024 के बजट में सोने और चांदी की कीमत पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6% तक किया गया था, लेकिन इस बार के बजट 2025 में सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बजट 2025 में क्या हुआ सस्ता

फ्रोजन फिश,लीथियम आयन बैटरी,कोबाल्ट पाउडर, जिंक स्कैप,6 जीवनरक्षक दवा, 36 कैंसर की दवा,वेट ब्लू लेदर, चमड़ा सामान ,EV लिथियम बैटरी, मोबाइल फोन बैटरी ,LCD/LED TV और मोटर साइकिल, मेडिकल उपकरण, जहाज निर्माण के लिए कच्चा माल—बेसिक कस्टम ड्यूटी से 10 और साल के लिए छूट।

बजट 2025 में क्या हुआ महंग

फ्लैट पैनल डिस्प्ले, टीवी डिस्प्ले, बुने हुए कपड़े, फैबरिक। इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। हालांकि, LCD और LED TV सस्ते होंगे क्योंकि ओपन सेल्स और कॉम्पोनेंट्स से ड्यूटी हटा दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews