केंद्र सरकार ने घटाई डीजल और एटीएफ पर लगने वाली SAED निर्यात दर, पहली बार पेट्रोल पर लगा टैक्स

केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल और विमान ईंधन पर लगाए जाने वाले स्पेशल टैक्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस टैक्स की दर घटा दी गई है, ये आज से लागू होगी।
Central Government

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल और विमान के ईंधन पर लगने वाले स्पेशल एडिशन एक्साईज ड्यूटी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, SAED की दरें एक बार फिर से बदल दी गई है। एक अधिसूचना जारी करते हुए नई दर 16 मई 2026 यानी आज से लागू होने की जानकारी दी गई है।

बीते दिनों पेट्रोल डीजल की कीमतों में अचानक आए उछाल के बाद आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ गया था। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम 120 रुपए डॉलर प्रति बैरल चले गए थे। इसी की वजह से सरकार ने डीजल पर यह टैक्स बढ़ाकर 55.5 रुपए और ATF पर 42 रुपए कर दिया था। चलिए नई दरों के बारे में जान लेते हैं।

क्या हैं नई दरें

पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली SAED की नई दर 3 रुपए है। जबकि डीजल पर 16.5 रुपए प्रति लीटर और विमान ईंधन पर इसे 16 रुपए प्रति लीटर तय किया गया है। इसमें रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस यानी RIC को शून्य रखा गया है।

पेट्रोल पर पहली बार स्पेशल टैक्स

बता दें कि अब तक पेट्रोल पर कोई शुल्क नहीं लगता था लेकिन अब पहली बार इस पर 3 रुपए का SAED लगाया गया है। इस वजह से क्रूड ऑयल की कीमत भले ही नरम हो गई है। लेकिन पेट्रोल का निर्यात रिफाइनरियों के लिए मुनाफे का सौदा बन गया है। यही वजह है कि सरकार ने पेट्रोल को इस दायरे में लाना जरूरी समझा।

बढ़ गए थे कच्चे तेल के दाम

अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति डॉलर तक चली गई थी। इस वक्त डीजल पर SAED 55.5 और एटीएफ पर 42 रुपए किया गया था। मई के महीने में जब कीमत कम है तब डीजल पर यह टेक्स्ट 23 रुपए और एटीएफ पर 33 रुपए कर दिया गया था। वहीं अब एक बार फिर की है कटौती के बाद ये कीमत 16.5 और 16 रुपए पर आ गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews