CM Yogi का आक्रामक अंदाज, बोले- रहेंगे भारत में, खाएंगे भारत में और भारत माता की जय-जयकार नहीं करेंगे, ये भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है

योगी बोले जो लोग देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं, गरीबों के हकों पर डकैतों डालने का काम कर रहे हैं,  जो लोग आपकी सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं उन सबको चुनाव में ख़ारिज करिए क्योंकि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग खतरनाक हैं, ये जीवन आपका है, ये देश आपका , ये वोट आपका और भारत माता आपकी है इसलिए अपने भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर मोदी जी को जिताने के लिए भाजपा को वोट कीजिये। 
CM Yogi

CM Yogi aggressive style: उत्तर प्रदेश एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उनके निशाने पर हमेशा वे लोग रहते हैं जो हिन्दुओं की धार्मिक आस्था और देश की अस्मिता पर चोट करते हैं। माफिया सहित बदमाशों को खुली चुनौती देने वाले सीएम योगी का एक और आक्रामक अंदाज आज दिखाई दिया, उन्होंने आज अमरोहा में भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को निशाने पर लिया।

कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर योगी ने कसा तंज 

अमरोहा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व को नकारने वालों को राजनीति से नकारने की अपील की उन्होंने विपक्ष के प्रत्याशी का नाम लिए बिना कहा कि आपके साथ धोखा हुआ,  आपने जिस व्यक्ति को चुना वो भारत माता की जय भी नहीं बोलता, पिछली बार दूसरे चुनाव चिन्ह पर था इस बार दूसरे चुनाव चिन्ह पर आ गया।

योगी बोले- जो भारत माता की जय नहीं बोलता वो कैसे स्वीकार होगा 

उन्होंने कहा कि उसने पहले हाथी की सवारी की और जब सबकुछ चर लिया तो अब हाथ का सहारा लेकर आपके संसाधनों को लूटने का प्रयास कर रहा है और बेशर्मी की हद देखो देश की संसद में भारत माता की जय बोलने से भागता है। मुझे बताओ कि ऐसे व्यक्ति को वोट जाना चाहिए? योगी ने कहा- रहेंगे भारत में, खाएंगे भारत में और भारत माता की जय-जयकार नहीं करेंगे, यह कैसे चल सकता है! क्या आप स्वीकार करेंगे?

भविष्य को सुरक्षित रखने भाजपा को वोट देने की अपील 

योगी ने कहा कि ये भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है, आपके संसाधनों पर डकैती डालने का हिस्सा है, आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश का हिस्सा है और इसीलिए हम लोग आये हैं। योगी बोले जो लोग देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं, गरीबों के हकों पर डकैतों डालने का काम कर रहे हैं,  जो लोग आपकी सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं उन सबको चुनाव में ख़ारिज करिए क्योंकि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग खतरनाक हैं, ये जीवन आपका है, ये देश आपका , ये वोट आपका और भारत माता आपकी है इसलिए अपने भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर मोदी जी को जिताने के लिए भाजपा को वोट कीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews