School Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, सर्दी की छुट्टी का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने ग्रीष्म व शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है और 15 दिनों के भीतर शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से सुझाव और आपत्तियां भी मांगे गए हैं। इसके बाद जनवरी में फाइनल शेड्यूल जारी होगा।
School Holiday

Winter Vacation in School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश और जम्मू के बाद अब पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

यह अवकाश 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रहेगा। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मंजूरी के बाद शिक्षा सचिव केके यादव छुट्टी के आदेश जारी किये है, जो पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे।

Chhattisgarh School College: कब से कब तक सर्दी की छुट्टी

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन शीतकालीन अवकाश रहेगा। 29 दिसंबर रविवार है तो इस दिन भी स्कूल बंद रहेगा।वही डीएड और बीएड कॉलेज में 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है,अन्य कॉलेजों में छुट्टियां 26 से 28 दिसंबर तक रहेगी।रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय में 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।

Madhya Pradesh School Winter Holiday

मध्य प्रदेश में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है। लिहाजा, स्टूडेंट्स और शिक्षकों लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।इधर हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक अवकाश रहेगा ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews