Cherrapunji की इन हसीन जगहों पर लें समर वेकेशन का आनंद, प्रकृति के बीच गुजारे आनंददायक पल

मेघालय भारत की एक बहुत खूबसूरत जगह है। अगर आप गर्मी के मौसम में किसी आनंददायक जगह की तलाश कर रहे हैं तो यहां की चेरापूंजी जा सकते हैं।
Cherrapunji

Cherrapunji Travel: गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को धूप से बचने की कोशिश करते हुए देखा जाता है। तपती धूप से वह परेशान हो जाते हैं इसलिए अक्सर बाहर जाने से बचते हैं। ऐसे में लोग वहां जाने के प्लानिंग बनाते हैं जहां पर उन्हें गर्मी और धूप से राहत मिल सके। फिलहाल गर्मी की छुट्टियां चल रही है और अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चेरापूंजी एक बेस्ट जगह साबित हो सकती है।

चेरापूंजी पृथ्वी पर सबसे अधिक नमी वाले स्थान में से एक है। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता का एहसास करना चाहते हैं तो आपके यहां जरूर घूमना चाहिए। आपको यहां जंगल, प्राकृतिक गुफा, समृद्धि वनस्पति और जीव देखने को मिलेंगे। अगर धरती पर स्वर्ग का एहसास करना चाहते हैं तो मेघालय का चेरापूंजी बेस्ट जगह है। गर्मी के मौसम में आप यहां बहुत कुछ देख सकते हैं। चलिए आज हम आपके यहां के सुंदर स्थान के बारे में बताते हैं।

डेनथलेन वॉटरफॉल

यह वॉटरफॉल बहुत ही खूबसूरत है और चेरापूंजी की सबसे अच्छी जगह है। यहां पर प्राकृतिक चट्टानों पर जो नक्काशी है वह एक थलेन यानी कि अजगर की कहानी को बताती है, जिसे वॉटरफॉल के शीर्ष पर मार दिया गया था। यह चेरापूंजी की सबसे फेमस ऑफबीट डेस्टिनेशन में से एक है।

नोहकलिकाई फॉल्स

अगर आप खूबसूरत प्राकृतिक झरना देखना चाहते हैं तो आपको यह फॉल जरुर देखना चाहिए। यह भारत का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है और 1,115 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। इसके आसपास हरे-भरे जंगल है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। यहां पर ट्रैकिंग, कैंपिंग, स्विमिंग और फोटोग्राफी का आनंद लिया जा सकता है।

मावसमाई गुफा

यह चूना पत्थर की एक गुफा है, जहां आपको थ्रिलिंग एक्सपीरियंस होने वाला है। इसके अंदर जाना काफी रोमांचक होता है। हालांकि, यहां पर काफी रोशनी है इसलिए बिना किसी परेशानी के यहां घूम सकते हैं।

थंगखारंग पार्क

यह शिलांग और चेरापूंजी की सबसे बेहतरीन जगह में से एक है। यहां पर एक चट्टान है जो शिवलिंग की तरह दिखाई देती है और यहां किनरेम नामक एक झरना भी बहता है। आप गर्मी और मानसून के दौरान यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रकृति का दीदार आपका दिल खुश कर देगा।

इको पार्क

आप मेघालय के इको पार्क घूमने भी जा सकते हैं। यह मनोरम पहाड़ियों और मैदानों से घिरी हुई एक जगह है, जो बहुत खूबसूरत लगती है। यहां का हरा भरा वातावरण अक्सर ही लोगों को आकर्षित कर लेता है। अगर आप थोड़ा शांत समय गुजारना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews