कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, मिलेगा स्पेशल बोनस का लाभ, खाते में आएगी इतनी राशि

ऐसे सरकारी कर्मचारी जो बोनस के पात्र नहीं हैं, उन्हें 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।
Employees news

Employees Pensioners Onam Bonus : केरल के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है।राज्य की पिनाराई विजयन सरकार (Kerala government) ने आगामी ओणम त्योहार को देखते हुए राज्य के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को स्पेशल बोनस देने की घोषणा की।

इसके तहत कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 4,000 रुपये दिया जाएगा।इसके साथ ही अंशदायी पेंशन योजना के तहत सेवा पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को 1,000 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता भी दिया जाएगा। 11 सितंबर से करीब 26 लाख लाभार्थियों के खाते में स्पेशल बोनस  ट्रांसफर की जाएगी, बाकी लोग सहकारी बैंकों के माध्यम से घर पर अपनी पेंशन प्राप्त करेंगे।

4000 रुपए मिलेगा स्पेशल बोनस

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को 4000 रुपये का स्पेशल बोनस देगी। जो लोग बोनस के लिए पात्र नहीं हैं, उन्हें इसके बजाय 2,750 रुपये का स्पेशनल फेस्टिवल अलाउंस मिलेगा। इसके अलावा, अंशदायी पेंशन योजनाओं में नामांकित कर्मचारी सदस्यों को 1,000 रुपये का फेस्टिवल बोनस दिया जाएगा।

वित्तमंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा और कल्याण निधि के ओणम स्पेशल बोनस पेंशनर्स को दो किस्तों में मिलेगा। इसके लिए 1,700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वही 62 लाख से अधिक लोगों को 3,200 रुपये प्रति व्यक्ति मिलेंगे। वर्तमान में वितरित की जा रही एक किस्त के अलावा दो और किस्तों को मंजूरी दी गई है।

एडवांस वेतन का भी मिलेगा लाभ

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 20,000 रुपये का ओणम एडवांस भी दिया जाएगा।अंशकालिक और आकस्मिक कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को 6,000 रुपये का एडवांस मिलेगा।पिछले साल त्यौहार भत्ता पाने वाले एग्रीमेंट और योजना श्रमिकों को इस साल भी यही दर मिलेगी। इस विशेष ओणम सहायता से 13 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

ओणम है दक्षिण भारत का प्रमुख त्यौहार

दरअसल, ओणम दक्षिण भारत का बहुत ही बड़ा और खास त्योहार है। केरल और तमिलनाडु राज्य में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के पहले यानी कि चिंगम महीने में ही ओणम मनाया जाता है।मलयालम में इसे थिरुवोणम भी कहते हैं।मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था और दैत्य राज महाबली इसी दिन पाताल लोक से धरती पर आए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews