Kidnapping: तेलंगाना में पिता के सामने बेटी का हुआ अपहरण, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद

Kidnapping: तेलंगाना में पिता के सामने बेटी का हुआ अपहरण, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद

Kidnapping Infront Of Father : तेलंगाना के सिरसिल्ला जिले में दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसकी पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि लड़की का अपहरण उसके पिता के सामने किया गया जो कि एक गाड़ी में सवार होकर आए और लड़की को गाड़ी में जबरन बैठाकर वहां से फरार हो गए। वहीं, पिता ने तत्काल इसकी सूचना नजदीकि पुलिस थाने में करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे के आधार जांच जारी है।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार सवार कुछ बदमाश सबसे पहले गाड़ी को रोककर नीचे उतरते हैं और फिर लड़की को गोद में उठाकर गाड़ी में लेकर वहां से फरार हो जाते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि उनमें से एक बदमाश पिता को भी पकड़ रखा है और जैसे ही दूसरा बदमाश लड़की को गाड़ी में बैठा लेता तो वो पिता को छाड़कर गाड़ी में जाकर बैठ जाता है। जिसके बाद पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए काफी दूर तक गाड़ी का पीछा भी करता है। यह वीडियो 23 का सेकेंड का है।

मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी घर

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की 18 साल की है और वो अपने पिता के साथ मंदिर से दर्शन करके अपने घर लौट रही थीं। फिलहाल, अभी तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच- पड़ताल में जुटी हुई है। इधर, घरवालों का रो- रोकर बूरा हाल हो रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews