मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन, रामोजी फिल्म सिटी घूमने का मौका, एमपी के इंदौर से शुरू होगा IRCTC का स्पेशल टूर

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन, रामोजी फिल्म सिटी घूमने का मौका, एमपी के इंदौर से शुरू होगा IRCTC का स्पेशल टूर

IRCTC Hyderabad Mallikarjun With Ramoji Film City Tour : भगवान शिव के उपासक भक्तों के लिए मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शनों का खूबसूरत मौका मिल रहा है। खास बात ये है कि इस बार मध्य प्रदेश से ये टूर शुरू होगा, IRCTC ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक टूर के लिए स्पेशल फ्लाईट इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने आज एक नया टूर शेड्यूल जारी किया है इसमें यात्रियों को हैदराबाद, रामोजी फिल्म सिटी घुमाने के साथ साथ मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराये जायेंगे।

23 जुलाई को इंदौर एयरपोर्ट से जाएगी फ्लाईट 

आईआरसीटीसी ने जो जानकारी शेयर की है उसके मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट से इस टूर के लिए स्पेशल फ्लाईट 23 जुलाई 2023 को उड़ान भरेगी, यात्रियों को हवाई जहाज के कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी, इसके लिए किराये की घोषणा भी कर दी गई है।

यात्रियों को इतना देना होगा किराया 

रेलवे के मुताबिक यदि एक वयस्क व्यक्ति यात्रा करता है तो उसे 28,550/- रुपये किराया देना होगा, यदि दो वयस्क व्यक्ति यात्रा करते हैं तो उनका टिकट 23,700/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा वहीँ यदि तीन वयस्क व्यक्ति एक साथ जाते हैं तो उन्हें भी 23700/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च करने होंगे। यात्रा के दौरान ब्रेकफास्ट और डिनर IRCTC की तरफ से ही रहेगा , इसके लिए अलग से पैसा नहीं देना होगा।

ऐसे कर सकते हैं टिकट की बुकिंग 

यदि आप शिव भक्त है, यदि आप पुरातात्विक धरोहर देखना पसंद करते हैं , यदि आप फ़िल्में और उसकी शूटिंग देखना पसंद करते हैं  तो ये टूर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, आपको बस इतना करना है कि आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाईट अथवा अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजित करना  हैं और अपनी सीट रिजर्व करानी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews