सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, अब आसानी से मिलेगी पेंशन, जानें कैसे?

नया फॉर्म 6ए केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों के लिए ‘भविष्य’ (Bhavishya) या ई-एचआरएमएस (e-HRMS) पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जो दिसंबर 2024 और उसके बाद रिटायर होने वाले हैं।
pensioners pension

Pensioners Pension : पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने पेंशन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए एक नया पेंशन आवेदन फार्म 6ए (Form 6A) पेश किया है, इससे अलग-अलग 9 फॉर्म भरने से छूटकारा मिल जाएगा।कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया यह फार्म भविष्य/eHMRS (आनलाइन मॉड्यूल) में केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा जो दिसंबर 2024 और उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एकल सरलीकृत पेंशन आवेदन फॉर्म और E-HRMS के साथ भविष्य का डिजिटल एकीकरण’ की शुरुआत पेंशन विभाग की एक और उपलब्धि है। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, जो E-HRMS पर हैं, वे E HRMS के माध्यम से प्रपत्र 6-ए भरेंगे (केवल पेंशन मामले) और सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, जो E-HRMS पर नहीं हैं, वे भविष्य पर प्रपत्र 6-ए भरेंगे। पेंशनभोगी की ओर से एकल ई-साइन (आधार आधारित ओटीपी) के साथ प्रपत्र जमा करना पर्याप्त होगा।

क्या है सरकार का मुख्य उद्देश्य

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे देश में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।  नए एकीकृत फॉर्म को पेंशनभोगियों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिससे विभिन्न फॉर्मों को संभालने की जटिलता कम होगी और जरूरी समय और प्रयास में भी काफी कमी आएगी।  पेंशन संबंधी मामलों को अधिक आसानी और सुविधा के साथ प्रबंधित कर सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews