किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मिलेगा अनुदान का लाभ, ये रहेंगे नियम, 10 जनवरी से पहले करें आवेदन

farmers news

Farmers News 2023: हरियाणा के किसानों के महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप ट्रैक्टर खरीदना चाहते है तो मनोहर लाल खट्टर सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। नियमों के अनुसार, किसान अधिकतम 3,00,000 रुपये का अनुदान लेकर ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 रखी गई है, इसलिए इच्छुक किसान आवेदन की पात्रता, शर्तें, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानकर सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

दरअसल, केन्द्र की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी किसानों को कृषि मशीनरी खरीदने के लिए आर्थिक तौर पर मदद करती है। सरकार अनुसूचित जाति के किसानों एस.बी. 89 स्कीम के तहत 35hp का नए ट्रैक्टर की खरीद पर अनुदान देती है। राज्य सरकार 55 तरह के कृषि यंत्रों पर भी अनुदान दे रही है,  इन यंत्रों के लिए भी किसान हरियाणा सरकार की वेबसाइट http://saralharyana.gov.in पर आवेदन कर सकता है। इसके लिए सरकार ने कुछ शर्तें और पात्रता भी निर्धारित की है, जिसके आधार पर ही लाभार्थी का चयन किया जाता है।

इसके तहत हरियाणा सरकार प्रदेश में अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टरों पर 3 लाख रुपये तक अनुदान देती है, अनुदान पाने के लिए http://saralharyana.gov.in पर 10 जनवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने वाले किसानों के पास परिवार पहचान पत्र, बैंक विवरण, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि दस्तावेज सरल पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस ट्रैक्टर का उपयोग कर किसान अपने खेती के कामों को पूरा कर सकेगा और भारी मुनाफा भी कमा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews