School Holidays 2024 : इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, अवकाश का ऐलान, छात्रों को मिलेगा लाभ

राजस्थान में 13 सितंबर को रामदेव जयंती, तेजा दशमी और खेजड़ली शहीद दिवस के मौके पर राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी रहेगी।
School

School Holiday 2024 :लगातार हो रही बारिश के चलते आज बुधवार को सिवनी और दमोह में सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों  में अवकाश घोषित किया गया है,वही ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार 12 सितंबर को आंगनबाड़ियों एवं नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक स्कूलो में छुट्टी घोषित कर दी है।

मणिपुर सरकार ने भी राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण 12 सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है।इसके अलावा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी की शादी की सालगिरह के चलते पंजाब के बटाला में 10 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। राजस्थान के अलवर जिले में भी पांडुपोल हनुमान मंदिर पर 10 सितम्बर को मेले के चलते कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

सितंबर में भी स्कूलों की कई छुट्टियां

  • सितंबर में 15 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा, ऐसे में सभी राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे।
  • 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार है, ऐसे में कई स्कूलों में अवकाश रहता है।
  • 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
  • झारखंड के धनबाद जिले में 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • बिहार में सितंबर में 17 सितंबर को अनंत चतुर्थी और 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
  • विश्वकर्मा पूजा/ अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर (मंगलवार) को है, ऐसे में इस दिन भी उत्तर प्रदेश के कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। हालांकि यह रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे है।
  • राजस्थान में 13 सितंबर को रामदेव जयंती, तेजा दशमी और खेजड़ली शहीद दिवस के मौके पर राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी रहेगी।
  •  बांसवाड़ा जिले में 13 सितंबर को रामदेव जयंती तेजा दशमी, 14 सितंबर को दूसरा शनिवार, 15 सितंबर को रविवार और 16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद और 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते अवकाश रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews