सिंगापुर- मलेशिया घूमने का अच्छा मौका, IRCTC के इस प्लान में रहना, खाना सब कुछ फ्री

सिंगापुर- मलेशिया घूमने का अच्छा मौका, IRCTC के इस प्लान में रहना, खाना सब कुछ फ्री

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सिंगापुर और मलेशिया जैसे खूबसूरत देशों के टूर करने का सपना IRCTC जल्द पूरा करने जा रही है।  IRCTC ने इसके लिए सिंगापुर – मलेशिया का स्पेशल टूर (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। नवंबर में जाने वाले इस टूर की डिटेल IRCTC ने जारी कर दी है, बुकिंग भी शुरू हो गई है।

IRCTC का स्पेशल एयर टूर प्लान (IRCTC Air Tour Packages) उन पर्यटकों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जिनकी लिस्ट में मलेशिया और सिंगापुर जैसे खूबसूरत देश जरुर होते हैं, लेकिन वे किसी ना किसी कारण से अपना ये शौक पूरा नहीं कर पाते।

ये भी पढ़ें – Anand Mahindra ने शेयर किया FIFA का मजेदार प्रमोशनल वीडियो, वायरल हुआ ट्वीट

IRCTC ने 7 दिन और 6 रात का स्पेशल टूर बनाया है जिसके नाम Enchanting Singapore and Malaysia (IRCTC Enchanting Singapore and Malaysia)  है। इस टूर में सिंगापुर और मलेशिया की खूबसूरती पर्यटकों को देखने को मिलेगी। टूर का किराया 1,08,600/- रुपये प्रति व्यक्ति है इसमें रहना खाना सबकुछ शामिल है।  पर्यटकों को ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर पैकेज का ही हिस्सा है।

ये भी पढ़ें – उपभोक्ता ध्यान दें, अब इससे ज्यादा नहीं ले सकेंगे LPG Gas Cylinder, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Enchanting Singapore and Malaysia टूर के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट 30 नवम्बर 2022 को जाएगी , पर्यटकों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। यदि आप भी दुनिया के इस दो खूबसूरत देश घूमना चाहते हैं तो IRCTC (IRCTC News) की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट रिजर्व करा लीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews