Government Job : सीएम के अधिकारियों को सख़्त आदेश, विभागों के रिक्त पदों की जानकारी तुरंत चयन आयोग को भेजें, करें नियमावली की भी जांच

Government Job : सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है, दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
Government Job : सीएम के अधिकारियों को सख़्त आदेश, विभागों के रिक्त पदों की जानकारी तुरंत चयन आयोग को भेजें, करें नियमावली की भी जांच

Government Job : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि जिन विभागों में रिक्तियां हैं और जिनमें नियुक्तियों की आवश्यकता है, वहां से तत्काल संबंधित डेटा या जानकारी चयन आयोगों को भेजी जाए।

नियमावली की जांच और ई-अधियाचन की व्यवस्था:

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता लाने के लिए सूचनाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दिया जाए। इसके साथ ही, यह भी आदेश दिया गया है कि, नियुक्ति के लिए डेटा या जानकारी भेजने से पहले नियमावली की बारीकी से जांच की जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अधियाचन सही और त्रुटिरहित हो, ताकि चयन आयोग समय पर और सही तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर सके।

संपर्क और समय-सीमा:

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चयन आयोगों से नियमित संपर्क बनाए रखने और चयन प्रक्रिया की समय-सीमा तय करने के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि चयन प्रक्रिया समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न हो, अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे सही अधियाचन भेजें और चयन आयोग के साथ समन्वय बनाए रखें।

गर्मी के मौसम को लेकर सचेत सरकार:

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि भीषण गर्मी के मौसम में परीक्षाएं आयोजित करने से बचा जाए। उन्होंने कहा, “नियुक्ति के लिए मांग भेजने से पूर्व नियमावली का सूक्ष्मता से परीक्षण कर लिया जाए। चयन आयोगों से संपर्क बनाएं। त्रुटिपूर्ण मांग न भेजें। चयन प्रक्रिया की समय-सीमा तय करें।” सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई समेत सभी शैक्षिक संस्थानों को भी निर्देश दिया है कि शैक्षिक कैलेंडर इस प्रकार तैयार किया जाए ताकि 10 मई तक सभी आवश्यक परीक्षाएं सम्पन्न हो जाएं।

मुख्यमंत्री के इन निर्देशों का उद्देश्य सरकारी विभागों में रिक्तियों को जल्द से जल्द भरना और नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाना है। यह कदम उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किए गए ये निर्देश उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के प्रयास हैं। इन निर्देशों का पालन करने से न केवल सरकारी विभागों में रिक्त पदों को तेजी से भरा जा सकेगा, बल्कि चयन प्रक्रिया भी अधिक सुचारू और निष्पक्ष होगी। इस कदम से प्रदेश में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है, जो राज्य की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews