Government Scheme: महिलाओं के लिए खास है “पीएम नई रोशनी स्कीम”, मिलता है इन सुविधाओं का लाभ

Government Scheme: महिलाओं के लिए खास है “पीएम नई रोशनी स्कीम”, मिलता है इन सुविधाओं का लाभ

Government Scheme: केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलाती है। ये स्कीम्स देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। इन्हीं खास योजनाओं में से एक पीएम नई रोशनी योजना है। भारत सरकार ने 2012-13 में इस स्कीम की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत सभी स्तरों पर सरकारी प्रणालियों, बैंकों और अन्य संस्थानों के साथ बातचीत करने के लिए ज्ञान, उपकरण और टेक्नोलॉजी प्रवाइड किया जाता है। इसके तहत महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जाता है। ताकि सभी वर्गों की महिलाओं में आत्मविश्वास उत्पन्न किया जा सकते है।

इस योजना का लाभ 18-65 आयुवर्ग की महिलायें उठा सकती हैं। स्कीम के तहत महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करने आसानी से इसका लाभ उठाया जा सकता है। अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खास ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिसके बाद इन महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।

ऐसे उठायें योजना का लाभ

पीएम नई रोशनी स्कीम का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद ही आप योजना का लाभ उठा पायेंगी। इन स्टेप्स को फॉलो करने आप पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं।
  • फिर होमेपेज पर दिए गए “New User Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, उसपर सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • डिटेल्स भरने के बाद ओटीपी जनरेट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • ओटीपी डालने के बाद रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews