IAS Transfer 2023 : फिर हुए आईएएस के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

IAS Transfer 2023, IAS Transfer : एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। कई आईएएस अधिकारियों के तबादला किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। जल्द से जल्द अधिकारियों को प्रभार ग्रहण करना होगा।

बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। कई जिलों के जिला अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को नवीन तैनाती दी गई थी। इसी बीच एक बार फिर से पांच अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं 1995 से लेकर 2007 बैच तक के अधिकारियों को नवीन नियुक्ति दी गई है।

  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को योजना और विकास विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
  • 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल को अगले आदेश तक प्रधान सचिव नगर विकास और आवास विभाग बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें प्रबंध निदेशक पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • अभय कुमार सिंह को अगले आदेश तक सचिव, आईटी विभाग बिहार और प्रबंध निदेशक बेल्ट्रॉन पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • आईएएस प्रभाकर को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक कंफेड पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

26 सितंबर को बिहार में 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला

बता दे किसी से पहले 26 सितंबर को बिहार में 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। जमुई शिवहर मुंगेर सासाराम किशनगंज औरंगाबाद के जिला अधिकारी को नवीन तैनाती दी गई थी। 6 जिलों में नए जिला अधिकारी की नियुक्ति राज्य शासन द्वारा की गई थी। अब एक बार फिर से पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला किए गए हैं।

यहां देखें लिस्ट

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”529941″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews