IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 11 आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

राज्य में 11 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: आंध्र प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी में राज्य सरकार ने फेरबदल किया गया है।  एक आईएफएस के साथ 11 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। तबादले को लेकर मुख्य सचिव निरभ कुमार प्रसाद से आदेश जारी किया है। कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

आईएफएस अधिकारी अनंत शंकर को विशाखापत्तनम वन अधिकारी पद से हटाकर योजना विभाग संयुक्त सचिव पद पर तैनात किया गया है। पीएस गिरीशा को आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण का वीसी और एमडी बनाया गया है।

दिनेश कुमार को एपी स्टेट फाइबरनेट लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ हि एपी गैस इन्फ्रस्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन, एमडी पद का प्रभार सौंपा गया है। जनजातीय कल्याण निदेशक बी नव्या को कुरनूल जिले के संयुक्त कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। एस भार्गवी, सचिव, एपी ट्राइबल वेल्फेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसाइटी (गुरुकुलम) को स्थानंतरित कर जनजातीय कल्याण निदेशक पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ वह वर्तमान पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

चित्तूर जिले के संयुक्त कलेक्टर पी श्रीनिवासुलु को गुन्टूर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।  पोस्टिंग का इंतजार कर रही आईएएस डी हरीथा को अनंतपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एपी अनुसूचित जाति सहकारी वित्त निगम वीसी एवं एमडी पद पर कार्यरत चिन्ना रमुडु को पूर्वी गोदावरी जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। प्रवीण अधित्या, सीईओ, एपी मैरीटाइम बोर्ड को एपी एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आईटीडीए पार्वतीपुरम परियोजना अधिकारी एस सेधु माधवन को विजयनगरम जिले के संयुक्त कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है। विजयनगरम जिले के संयुक्त कलेक्टर कोल्लाबाथुला कार्तिक को नेल्लोर जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। आईटीडीए सीथमपेटा परियोजना अधिकारी तातिमाकुला राहुल कुमार रेड्डी को पश्चिम गोदावरी जिला का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews