IAS Transfer: राज्य में हुआ 7 आईएएस अफसरों का तबादला, 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

7 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। 
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: बिहार में उपचुनाव से पहले एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी कर दिया है।

आदेश के तहत सामान्य प्रशासन विभाग समेत कई विभागों के आयुक्त और अचिव बदले गए हैं। तीन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी कर दिया गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार (Bihar IAS Transfer List) 

बैच 2008 के आईएएस अफसर बी. कार्तिकेय को अगले आदेश तक गन्ना उद्योग विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में यह पथ निर्माण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंचायती राज विभाग सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिवेश सेहरा को सौंपा गया है, जो फिलहाल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हैं। नर्मदेश्वर लाल को प्रधान सचिव गन्ना उद्योग विभाग के पद से हटाकर प्रधान सचिव सह खान आयुक्त, खान एवं भू तत्व विभाग के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड, खान एवं भू तत्व विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला (IAS Transfer and Posting) 

  • चैतन्य प्रसाद, विकास आयुक्त को मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • प्रत्यय स्मृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग को विकास आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिलसस है। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
  • मिहिर कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग को अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं।
  • धर्मेन्द्र सिंह, सचिव, सहकारिता विभाग को सचिव, खान एवं भून तत्व विभाग पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews