IAS Transfer 2024 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 आईएएस समेत 193 अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, जानें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी

IAS Transfer

Rajasthan IAS/SAS Transfer 2024 : नए साल में राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा 72 आईएएस और 121 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए है। इसके तहत 36 जिलों के कलेक्टर बदले गए है। ।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। चूरू कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग का तबादला करके उन्हें सीएम के संयुक्त सचिव के पद पर पोस्टिंग दी गई है। तीन को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है और एक अधिकारी को एपीओ किया है।

जानिए किस आईएएस को किधर भेजा

  • आदेश के तहत विश्व मोहन शर्मा को केकड़ी से हटाकर आयुक्त मिड-डे-मिल बालोतरा कलेक्टर राजेंद्र विजय को विशिष्ट शासन सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, बांसवाड़ा कलेक्टर प्रकाश चंद शर्म को कार्यकारी निदेशक शहरी पेयजल सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन।
  • बारां कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता को विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग, धौलपुर कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को आयुक्त विभागीय जांच, हनुमानगढ़ कलेक्टर रूक्मणि रियार को आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर बनाया गया है।
  • जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता को आयुक्त उद्योग विभाग, पाली कलेक्टर नमित मेहता को भीलवाड़ा कलेक्टर ,अलवर कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को SMSA।
  • जोधपुर ग्रामीण ओएसडी हरजी लाल अटल को फलौदी डीएम, जैसलमेर कलेक्टर आशीष गुप्ता को अलवर कलेक्टर, माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक काना राम को हनुमानगढ़ कलेक्टर बनाया है।
  • झालावाड़ कलेक्टर अलोक रंजन को चितौड़गढ़ कलेक्टर, कोटा कलेक्टर महावीर प्रसाद मीणा को राज्य बनुकर संघ का प्रबंध निदेशक, डूंगरपुर कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री को पाली कलेक्टर लगाया गया है।
  • कल्पना अग्रवाल को अनूपगढ़ से कोटपूतली-बहरोड़ का कलेक्टर, पुष्पा सत्यानी को चूरू कलेक्टर, अजय सिंह राठौड़ को झालावाड़ कलेक्टर, गौरव अग्रवाल को जोधपुर कलेक्टर, चिनमयी गोपाल को झुंझुनू कलेक्टर, शुभम चौधरी को सिरोही कलेक्टर, सुरेश कुमार को संस्कृत विभाग का आयुक्त।
  • आईएएस राजेन्द्र भट्ट को प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड, उदयपुर, आईएएस कन्हैया लाल स्वामी को प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य भण्डारण निगम, जयपुर और आईएएस प्रज्ञा केवलरमानी को आयुक्त टी.ए.डी., उदयपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews