IAS Transfer 2024: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट 

6 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 3 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
ias transfer

IAS Transfer 2024: केरल में एक महीने में दूसरी बार आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। स्थानंतरण को लेकर राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया हो। इस लिस्ट में शीबा जॉर्ज, वी. विगणेश्वरी, गेरोमिक जॉर्ज, अनु कुमारी, श्रीराम वेंकटरमण और जॉन वी सैमुएल के नाम शामिल हैं। आइए जानें किसे कहाँ और कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

वी. विगणेश्वरी, बैच 2015 आईएएस ऑफिसर पूर्व जिला कलेक्टर, कोट्टायम को इडुक्की जिला कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2012 आईएएस अधिकारी गेरोमिक जॉर्ज को पिछड़ा वर्ग विकास निगम में डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है, वह थिरुवंथापुरम जिला कलेक्टर का पदभार भी संभाल चुके हैं।

श्रीराम वेंकटरमण बैच 2012 आईएएस ऑफिसर को राजस्व विभाग (संसाधन) में संयुक्त सचिव और OSD पर पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह Supplyco के CMD पद पर कार्यरत थे। जॉन वी सैमुएल , बैच 2015 ऑफिसर  को पिछड़ा वर्ग विकास निगम के निदेशक पद से हटाकर कोट्टायम जिला कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

शीबा जॉर्ज, बैच 2013 ऑफिसर को राजस्व विभाग के अपर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह इडुक्की कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। उन्हें आवास का कमिश्नर और केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड में सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बैच 2018 की आईएएस अधिकारी अनु कुमारी को केरल स्टेट आईटी मिशन के निदेशक पद से हटाकर थिरुवंथापुरम कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews